हास्य परोसें बेहुदा, जब तब कवि मंचीय
काव्य साहित्य दांव पर, दशा क्यों सोचनीय
टीवी कवि को देख कर, होता मन को रंज
कवि गरिमा कैसे बढ़े, स्थिति बड़ी दयनीय
--------------------------------------------------
फूहड़ हास्य परोसें टी वी व मंचीय कवि
साहित्य गरिमा दांव पर, ग्रहण में है रवि
कृष्ण ने जैसे असफल, किया था चीर हरण
काव्य मनीषी माथा ठोके, कैसे बचाये छवि
--------------------------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित /त्रिभवन कौल

