Saturday, 27 September 2014

आईनों को दीवारों पर मत लगाओ यारों



आईनों को दीवारों पर मत लगाओ यारों

टूट कर बिखर गए तो दस चहरे उजागर हो जायेंगे
----------------------------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित/ त्रिभवन कौल

Friday, 26 September 2014

कभी लिखा करते थे प्रियतम को, प्यार भरी सुन्दर सी पाती



कभी लिखा करते थे प्रियतम को, प्यार भरी सुन्दर सी पाती

सारगर्भित होती थी बातें, वह प्यार का पुल बनती थी पाती

पोस्टमैन का क्या आदर था, नयन हमेशा रहते थे बैचैन

हाय लगी एस्म्स की ऐसी, सब दिल से रखी संजो कर पाती
------------------------------------------------------------

सर्वाधिकार सुरक्षित/त्रिभवन कौल

Wednesday, 24 September 2014

Autumn (Acrostic)




Autumn ( Acrostic)
--------------------------

Autumn livens the spirit of nature

Ultimate artist to reckon

Turning maple leaves scarlet

Up above the sky draped in azure

Making the greens blush with vibrant shades

New colourful canvass spreads all over
----------------------------------------------------
All rights reserved/Tribhawan Kaul

Sunday, 21 September 2014

Spin of a coin

Spin of a coin
----------------
Analyse a coin smiling on our stupidity

Infusing  positivity and negativity

Our mind absorbs the rays

Mental attitude holds the sway

Actions initiated accordingly

Myth of a coin busted

Loser blames the luck

Winner praises the luck.

--------------------x------------------------

All rights reserved/Tribhawan Kaul

Saturday, 20 September 2014

आती है ललाई चेहरे पर

आती है ललाई चेहरे पर
--------------------------
आती है ललाई चेहरे पर
जब देख मुझे मुस्काती हो
दिल में होल सा उठता है
जब हंस कर तुम लज्जाती हो.

ऑंखें तुम्हारी कजरारी सी
ज़ुल्फ़ों में छिप छिप जाती है
बादल हो या न हो, समां में
बिजली चमक सी जाती है .

पलकों को गिरा दो शर्मा कर
घनघोर अँधेरा हो जाए
ज़ुल्फ़ों को उठा दो मुखड़े से
बरबस उजाला हो जाए.

लाल गुलाबी होंठ तुम्हारे
कमलनाल से हाथ
उर्वशी और मेनका ने देखो
खायी है तुमसे मात.

किस कुम्हार की पूजा हो तुम ?
क्यूँकर उसने तुम्हे बनाया ?
पूजा के पुष्प किसको चढ़ाऊँ
'उसको' या जिसकी यह काया.
---------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित/ सबरंग/त्रिभवन कौल


Thursday, 18 September 2014

गाँधी का भारत ?

गाँधी का भारत ?                                       
-------------------
गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..

वह देखो इन्सान आता है
इंसानियत से गहरा नाता है
औरों का खून बहा कर भी
इंसान ही तो कहलाता है .

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..

वह देखो नेता आता है
जनता को उल्लू बनाता है
पांच बरस तक राज करे
फिर हाथ जोड़ मिमयाता है

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..

वह देखो धर्मी आता है
धरम धरम चिल्लाता है
शांतिपरस्त जनता को
उकसा कर उन्हें लडाता है

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..

वह देखो सिपाही आता है
क़ानून का रक्षक कहलाता है
मोका मिलते ही पर वह
तुरंत भक्षक बन जाता है .

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..

वह देखो धरती रोती है
अपने ज़ख्मो को धोती है
दागा बदन इन्सां ने इतना
हरियाली मौत को रोती है

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..

वह देखो माँ-बाप आते हैं
लड़के की खैर मनाते हैं
लड़की से नफरत इतनी है
भ्रूण हत्या करवाते है

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन.

वह देखो रिश्वतखोर आते हैं
स्विस बैंक में भारी खाते हैं
देश भक्ति का प्रचार करें
देश को घुन बन खाते हैं.

गाँधी तेरे भारत में, सब नेता चुराएँ नैन
तेरी नीतियाँ ताक पर, भोगे सुख औ चैन..
-------------------
x-------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित/ त्रिभवन कौल


Saturday, 13 September 2014

A Big Question

A Big Question
-----------------
Love
bears progeny carrying blood
colour red, only red
without any religion and caste to tow
till initiation.
A life takes shape,
living becomes mandatory
measuring up not to the reality
water starts flowing down the veins
filth fills the brain
actions contrary to religious beliefs
take center stage
inhuman behaviour with hatred
shatter the peace
bloodsuckers having a ball,
"should there be religions at all? "
A question raised by sufferings.
Oh! Why a Gandhi, King, Mandela
too take birth in this world insane
facing ups-downs and challenges
living through neither hell nor heaven
proving time and again
‘live and let live'
motto, what the God ordained.
Why are they far and few between?
- - - - - - - - - - - - -x- - - - - - - - - - - -
All rights reserved/Tribhawan Kaul

 Note from the poet:-
Savage fights in Seria/Iraq/Ukraine and global terrorism prompted me to write this poem.