Tuesday, 21 November 2017

चतुर्थ अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव -2017


 मित्रों।  नमस्कार।  दिनांक 19  नवंबर 2017   को युवा उत्कर्ष साहित्यक मंच के तत्वाधान में हुए चतुर्थ  अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव -2017  का एक सफलतम  आयोजन दिल्ली में रेलवे क्लब में हुआ। के सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ संक्लप, निष्ठा एवं अथक कोशिश आपके उद्देश्यपूर्ती में कितनी सहायक हो सकती है.

इस भव्य आयोजन में  मुझको  ट्रू मीडिया द्वारा ' साहित्य गौरव सम्मान -2017  प्रधान किया गया। 

ट्रू मीडिया नवम्बर- 2017 अंक जो मेरे व्यक्तित्व-कृतित्व पर केन्द्रित विशेषांक है उसका लोकार्पण डॉक्टर इंदु,शेखर 'तत्पुरुष'( अध्यक्ष-राजस्थानी साहित्य अकादमी), जितेंद्र निर्मोही (राजस्थान कोटा), युवा उत्कर्ष मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर उपाध्याय जी, मशहूर शायर श्री मंगल नसीम जी , सुप्रभात सुप्रभात मंच के अध्यक्ष सुरेश पाल जसाला जी, डॉ अशोक मैत्रेय जी,वरिष्ठ  साहित्यकार डॉ रमा द्विवेदी जी , वरिष्ठ  साहित्यकार डी.पी.चतुर्वेदी जी, डॉ. रामकुमार चुतर्वेदी जी,  डॉक्टर हरिसुमन बिष्ट जी, डॉ.देवनारायण शर्मा जी, डॉ. पुष्पा जोशी ट्रू मीडिया ग्रुप चेयरमैन ओमप्रकाश प्रजापति जी के द्वारा और सभागार में निमंत्रित सम्मानीय अथितिगणो की उपस्थिति में हुआ। 

कौण्डिल्य साहित्यिक संस्था सुल्तान पुर, उत्तर प्रदेश द्वारा भी मुझे हिंदी सेवा हेतु सम्मानित किया गया। मैं हृदयतल से ट्रू मीडिया के संस्थापक -संपादक आदरणीय ओमप्रकाश प्रजापति जी का और कौण्डिल्य साहित्यिक संस्था सुल्तान पुर, उत्तर प्रदेश का हार्दिक आभारी हूँ।

इस अवसर पर युवा उत्कर्ष साहित्यक मंच के महासचिव अनुज ओमप्रकश शुक्ल जी के प्रथम काव्यसंग्रह ' गाँधी और उनके बाद ' और 'उत्कर्ष स्मारिका ' का भी विमोचन किया गया।  

इस महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिए इस मंच से जुड़े सभी पदाधिकारिओं को, सम्मिलित हुए अथितियों का और सभी साहित्यक मनीषियों का, दूर दराज़ से आये कविजनो का  ह्रदयतल से धन्यवाद और आभार। 

मित्रों साहित्यक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों में हमेशा मुझको आपके  स्नेह और समर्थन ने सम्बल प्रधान किया है। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ और रहूँगा। सप्रेम।  त्रिभवन कौल  

प्रस्तुत हैं इस समारोह से जुड़े कुछ छाया चित्र।
======================================









Friday, 17 November 2017

वार्षिक उत्सव में सम्मानित




AND

ओम प्रकाश शुक्ल‎ to युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (न्यास)
10 hrs · /16-11-2017
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के निम्न लिखित सहयोगी कौण्डिल्य साहित्यिक संस्था सुल्तान पुर, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2017 को मंच के वार्षिक उत्सव में सम्मानित किए जा रहे हैं।
सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ----
1- राम किशोर उपाध्याय (दिल्ली)
2- सुरेश पाल वर्मा जसाला (दिल्ली)
3- मीरा सलभ (गाज़ियाबाद)
4- डॉ सविता सौरभ (बनारस)
5- श्वेताभ पाठक (गाज़ियाबाद)
6- प्रामिला पाण्डेय (कानपुर)
7- अर्चना शर्मा (गाज़ियाबाद)
8- वन्दना मोदी गोयल (फरीदाबाद)
9- विवेक शर्मा आस्तिक (गुरुग्राम)
10- डा. ऒम प्रकाश प्रजापति (दिल्ली)
11- प्रो. विश्वम्भर शुक्ल (लखनऊ)
12- लता यादव (गुरुग्राम)
13- स्यामल सिन्हा (गुरुग्राम)
14- त्रिभवन कौल (मुम्बई)
15- नीरजा मेहता (गाज़ियाबाद)
16- अश्वनि कुमार (चंडीगढ़)
17- डा. दमयंति शर्मा (गाजियाबाद)
18- शान्तिकुमार स्याल (नोयेडा)
19- डा. अतिराज सिंह (मुम्बई)
20- ओम प्रकाश शुक्ल (दिल्ली)
----- डा. देव नरायण शर्मा


Tuesday, 14 November 2017

E-mag True Media

प्रिय मित्रों I मेरे व्यक्तित्व -कृतित्व पर आधारित इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एवं ग्लोबल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से सम्मानित,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका "ट्रू मीडिया" - नवम्बर 2017 का अंक अब ई- पत्रिका ट्रू मीडिया के द्वारा निम्नलिखित कड़ी पर भी उपलब्ध है।  बस क्लिक कीजिये और पढ़िए। 
Dear Friends. Copy of True Media November special issue dedicated to me and my works (in hindi ) is now available as e-magzine too. Please click the link below and read or copy paste on your browser. It will take hardly few seconds.


https://issuu.com/omprakash9/docs/true_20media_20nov_20issue_202017_2

मेरे व्यक्तित्व-कृतित्व पर केन्द्रित विशेषांक का विमोचन/ लोकार्पण

नई दिल्ली| ट्रू मीडिया ग्रुप ने 12 नवंबर 2017 को श्री गोवर्धन विद्या निकेतन, दिल्ली  में अपना सातवाँ स्थापना दिवस  मनाया। इस भव्य उत्सव में मेरे व्यक्तित्व-कृतित्व पर केन्द्रित विशेषांक का विमोचन/ लोकार्पण  भी किया गया | इस लोकार्पण में   दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के बड़े भाई श्री नरेंद्र कुमार सिसोदिया( विशिष्ठ अतिथि ),उस्ताद शायर राजेंद्र नाथ रहबर ( मुख्य अतिथि) श्री रामकिशोर उपाध्याय ( विशिष्ठ अतिथि ),श्री त्रिभवन कौल( विशिष्ठ अतिथि ),स्थानीय निगम पर्षादा कुसुम तोमर, ए.जी.एस. ग्रुप के चेयरमैन अमित गर्ग (विशिष्ठ अतिथि), सुश्री साक्षी, अशोक कश्यप (विशिष्ठ अतिथि),अतुल गोयल (विशिष्ठ अतिथि),डॉक्टर वीणा मित्तल (विशिष्ठ अतिथि),वसुधा कनुप्रिया (विशिष्ठ अतिथि),फिज़ाकत अली ( युरोफोब),  सुरेश पाल वर्मा 'जसाला' तथा  डॉ.पूनम माटिया,डॉ.पुष्पा जोशी, संगीता शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, , राजेश वर्मा,वीरेन्द्र सिंह, प्रवीण कौशिक, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल,श्वेताभ पाठक, संजय गिरी,ए. एस. खान, मनोज कामदेव, डॉ.पवन,अभिषेक अम्बर,सौरभ प्रजापति आदि अन्य आमंत्रित सम्मानीय सुधिजनो  ने अपनी गरिमायी उपस्तिथि से समारोह को एक सफल और शानदार बना दिया। मैं ट्रू मीडिया की समस्त कार्यकारणी का विशेषकर इसके संस्थापक -संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति जी का हार्दिक आभारी हूँ और ट्रू मीडिया के चहुंमुखी विशाल विस्तार की कामना करता हूँ।  प्रेषित हैं इस समारोह के छाया चित्र। मेरे लिए एक अविस्मरणीय दिन रहा।  (सौंजन्य : ट्रू मीडिया )/ 

==================================================







Thursday, 9 November 2017

True Media November issue dedicated to me and my works

Copy of True Media November special issue dedicated to me and my works was presented to me by True Media Founder & editor Sh. Omprakash Prajapati Ji in the gracious company of S/Shri Rajesh Verma Ji, Shwetabh Pathak ji & Praveen Kaushik ji. Thank you True Media. It official release will be held on 12th November 2017 in Delhi.


आज ट्रू मीडिया के स्थापना दिवस पर मुझे ट्रू मीडिया के कार्यालय में जाने का अवसर प्राप्त हुआ तो अपने व्यक्तित्व -कृतित्व पर प्रकाशित ट्रू मीडिया के नवंबर विशेषांक की प्रति प्रथम बार संपादक -संस्थापक आदरणीय जी के हाथों प्राप्त हुई तो हर्ष का ठिकाना नहीं रहा।श्वेताभ पाठक जी, ,राजेश वर्मा जी और प्रवीण कौशिक जी के सानिध्य एक सुखद अनुभूति का अहसास करा गया। ट्रू मीडिया का और उनकी पूरी टीम का मैं हार्दिक आभारी हूँ।पत्रिका का लोकार्पण १२ नवंबर २०१७ को दिल्ली में होना तय है। सप्रेम।

Copy paste the following link on your browser friends and read entire magazine on line too.

https://issuu.com/omprakash9/docs/true_20media_20nov_20issue_202017_2



Wednesday, 8 November 2017

हाइकू श्रृंखला -2


हाइकू श्रृंखला -2
-------------------
बादल घने
सतरंगी कमानी
बच्चे उल्लासी I
------------------

उड़ते पंछी
स्वछंद सीमा पार
मनु बेचारा I
--------------------

ममता चीख़ें
रक्तिम नवजात
हर्षित तात I
--------------------

गगन चुम्भी
श्रमिक श्रम कण
स्व गन्दी बस्ती I
-------------------------

बूँद औस की
धरती और पत्ता
कब्र या मोती I
-----------------------

सूर्य की आभा
क्षितिज की मुस्कान
घर वापसी I
------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित /त्रिभवन कौल

Saturday, 4 November 2017

Dear Friends./मित्रों।नमस्कार।



Dear Friends. I am very happy to inform that the November issue of True Media Delhi is totally dedicated to me featuring me and my works /exploits in hindi sahity. It will soon be available through online and print media on or before 10th of this month. It is due to your constant support and good wishes. I thank you all from the bottom of my heart

मित्रों।नमस्कार। आपको सूचित करते हुए असीम हर्ष का आभास हो रहा है कि आपकी अनगिनत शुभकामाओं  की ऊर्जा , सम्बल और साहित्यिक प्रेम के फलस्वरूप  ट्रू मीडिया का नवंबर अंक मेरे और मेरे साहित्यिक कृतित्व पर केंद्रित शीघ्र ही प्रकाशित हो रहा है।  यह अंक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया दोनों पर उपलब्ध होगा।  मैं ट्रू मीडिया का, ट्रू मीडिया की सम्पूर्ण टीम का विशेष कर इनके संस्थापक -प्रधान सम्पादक आदरणीय  ओमप्रकाश प्रजापति जी का हार्दिक आभारी हूँ।  इस अंक का आवरण पृष्ठ आपके सम्मुख है। सप्रेम। 

.त्रिभवन कौल