Tuesday, 6 June 2017

बैठे हैं दूर तुमसे

बैठे हैं दूर तुमसे
-----------------
बैठें हैं दूर तुमसे
करके तुमसे किनारा
किश्ती में बैठ गए हैं
साहिल का ले सहारा.

खेता हूँ नाव अपनी
यादों के चप्पुओं से
लहरों से खेलता हूँ
लहरों का ले सहारा.

ले जा रही है किस्मत
मुझको खबर नहीं है
मंजिल मेरी वहीँ है
चमके जहाँ सितारा.

नैया भूली भटकी
भंवर में फंस गयी है
निकलू वहां से कैसे
गहरी नदी की धारा.

खो जाऊं गर कहीं मैं
कोशिश तुम एक करना
मोती को ढूंढना तुम
सीपों का हो बहाना.
----------------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित/त्रिभवन कौल



Seashell image : curtsy Google.com

Sunday, 4 June 2017

माँ सरस्वती की कृपा


एक दोहा पर्यावरण दिवस पर :-



जंगल पर्वत कट रहे ,नगेश पिघले रोय  

जब तक हो ना त्रासदी , मनु ना विचलित होय।I

Jangle parvat kt rahe, ngesh pigle roy

Jab tak ho na trasdi, manu naa vichlit hoy.
------------------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित/ त्रिभवन कौल

Thursday, 1 June 2017

द्विपदी -16 (Couplet-16)

द्विपदी -16 (Couplet-16)


एक भरम, एक इच्छा, एक दर्द, एक दुआ है
इंसान ईश्वरीय कर्मों की, हसीन एक सजा है।I

ek bhram, ek ichcha, ek dard, ek dua hai
insaan ishwariy karmo kee, haseen ek saza hai II
----------------------------------

सर्वाधिकार सुरक्षित /त्रिभवन कौल

Worried



Worried
------------
Our heart reaches out to them through our eyes
Now blood, not tears oozing from our eyes.

Few human beasts devouring a girl
His head in shame, a butcher too cries.

Debating in their comforts." What 's going on ? "
Dejected, depressed, helpless but why ?

Now none fears to dehumanize humanity
Usher Kalyug*,  signs for sure, fear I .

Hurt and shocked at the continuing monstrous acts
Worried for blossoms, are they fated too to die ?

Oh my country! Can you be alive when soul is dead
Lawmakers, time is running out for remedies to try.

“She neither belonged to me nor she was a concern”
Thought , turning blood watery, don’t ask why.

Her honour & respect is ours, wake up citizens all
Shamed Mother India sighs ‘Hang them’ give a call.
------------------------------------------------- -------
All Rights Reserved / Tribhwan Kaul
*. Kaliyug, in Sanskrit scriptures, is the "Age of Downfall”
image : curtsy Google.com


Tuesday, 30 May 2017

गीतिका -7 (उसकी महोब्बत में)


उसकी महोब्बत में
-------------------
नाकाम उसकी महोब्बत में, ख़ाक छाने फिरता हूँ
उसके प्यार का मारा मैं , गाता तराने फिरता हूँ।
फ़लक , ज़मीन ,चाँद तारे, गुल, गुलशन, झरने सारे
याद सजाये जिगर को ग़ज़लों में ‘ साने फिरता हूँ।
इज़हार करूँ प्यार का लहरों की तरह सागर से मैं
सुन ली अरज़ गर मिरी तो सीना स्व ताने फिरता हूँ।
माया जाल शब्दों’ का , मन विश्वास धोखा आकर्षण
गर प्यार सच्चा अनश्वर , क्यों मर्म जाने फिरता हूँ ?
जलता दिया संग तेल -बत्ती के , सृजन रोशन रोशन
द्रिष्टी मन विचार बिम्ब से’ , बुन ताने बाने फिरता हूँ।
------------------------------------------------- 

सर्वाधिकार सुरक्षित/ त्रिभवन कौल

Friday, 26 May 2017

द्विपदी -15 (Couplet-15)


प्यार को रिश्तों  में बांधना  नहीं लगता अच्छा

बस, उनका आना लगे भला और  जाना बुरा I

(Pyar ko rishton  mei bandhna nahi lagta accha

Bus, unka aana lage bhalla aur jaana bura)
-------------------------------------------------------
सर्वाधिकार सुरक्षित /त्रिभवन कौल /सबरंग