Wednesday, 25 January 2017

लाली का सपना (एक लघु कथा)


लाली का सपना (एक लघु कथा)

-----------------------------------------------

सोलह साल की उम्र में सपनो को भी पर लग जाते हैं I  वह सपने जिनका जीवन की आपा धापी से कुछ लेना देना नहीं I एक बार देखने लग जाओ तो अफीम जैसा चस्का लगा देतें हैं यह सपने I बस देखते ही रहो, सोते जागते देखते ही रहो I लाली भी नवयौवन के उन सपनो में अपना संसार बसा सकती थी। वह सपने जो उसके जीवन में कभी भी पूरे नहीं हो सकते थे I पर वह देखती थी क्यूंकि उसके पास जीवित रहने के लिए सपनों के सिवाय कुछ भी तो नहीं था I सपने ही उसको ज़िंदा रखे हुई थे I सपने अगर उसके साथी नहीं होते तो शायद वह कब का इस दुनिया को छोड़ कर चली जाती, अपनी माँ की तरह I पर सपनो में वह ताकत है जो पूरे होने लगे तो मरते हुए इंसान में भी एक बार जान फूंक दे I अपने सपनो को पूरा करने का सपना।   ज़िंदगी को  भरपूर जीने का सपना I अपने प्यार के साथ रहने का सपना।  कुछ बनने का सपना।  कुछ कर गुजरने का सपना।  सपने तब सपने नहीं रह जाते।  एक उद्देश्य पूर्ती का साधन  बन, तीव्र इच्छा का रूप धारण कर लेते हैं। सपनो में अगर किसी मनुष्य  में निष्क्रयता की भावना लाने का सामर्थ्य है तो किसी में  उन सपनो को साकार करने का मन्त्र एक हताश हुए इंसान में जान फूंकने का कार्य भी करते हैं।  सपनो की इस ताकत को बड़े से बड़े वैज्ञानिकों ने, दर्शन शास्त्रियों ने स्वीकारा है। लाली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लाली ने केवल एक ही सपना देखा था I माँ की इच्छा पूर्ण करने का I जब सपने इच्छा का रूप धारण कर लेतें हैं तो दृढ  इरादे वाले, दृढ इच्छा शक्ति वाले उन सपनो को पूरा करने में एड़ी चोटी का ज़ोर लगा देते  हैं I लाली की मां का सपना उसको पढ़ा लिखा कर उसे ज़िंदगी की उन ऊंचाइयों को प्राप्त कराना था जहां लाली किसी भी सुख सुविधा से वंचित ना रह सके I  उसका लक्ष्य एक ही था लाली को स्कूल भेजना। यही उसका सपना भी था

मां के  उसी सपने को लाली पूरा करने में लगी थी।  लाली  एक कुशल , बुद्धिमान, और स्वाभिमानी लड़की थी।  शीघ्र ही उसने स्कूल में वह मुकाम हासिल कर लिया जो किसी भी स्कूल के लिए गर्व की बात हो सकती थी I उसने 12 क्लास में उच्च्तम श्रेणी में सफलता हासिल कर ना केवल स्कूल का नाम रोशन किया अपितु आगे की शिक्षा दीक्षा के लिए सरकार से वजीफा भी प्राप्त किया। 

दस बरस बीत गए. आज लाली भारत सरकार के एक प्रतिष्ठित संस्थान  में एक ऊंचे पद पर भारत का नाम रोशन कर रही है I

जो केवल सपने ही देखतें रह जाते हैं, सपने कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ते और उनके सपने सपने ही रह जातें हैं। पर जो सपनों को साकार करने में जुट जातें हैं उनके सपने तो पूरे होते ही हैं अन्य  सपनो को साकार करने की वजह भी मिल जाती है I

=====================================

सर्वाधिकार सुरक्षित/त्रिभवन कौल

Thursday, 19 January 2017

चतुष्पदी (Quatrain)-33

Etah School Bus Accident: 25 Children Dead After Collision With Speeding Truck :- A prayer and a tribute. RIP
Jan 19, 2017
उत्तर प्रदेश: एटा में स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, 25 बच्चों की मौत:- बस एक प्रार्थना और श्रदांजलि।ईश्वर उन सब मासूमो की आत्मा तो अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके माता -पिता को इस असमय के प्रहार को सहन करने की शक्ति दे। 
 ---------------------------------------------------------------
Un maasoom roohon ko bulaaya tumne kyun kar ?

Duniya kya sirf khudgarzon ke liye banaayi hai ?
Khata kya ? kuchal dale armaan ma-baap ke
Zindgi de phir lee, kyun aise teri khudayi hai ?

उन मासूम रूहों को बुलाया तुमने क्यों कर ?
दुनिया क्या सिर्फ ख़ुदग़र्ज़ों के लिए बनाई है?
ख़ता क्या ? कुचल डाले अरमान माँ-बाप के
ज़िन्दगी दी फिर ली ,क्यों ऐसी तेरी ख़ुदाई है ?
-------------------------------------------
 त्रिभवन कौल/19-01-2017

Sunday, 15 January 2017

World Book Fair 2017

Few snaps of visit to World Book Fair 2017 on 12th, 13th & 14 January 2017. Unforgettable journey with some of the luminaries of the hindi literary world of India.

विश्व पुस्तक मेला २०१७ के दिनांक १२,१३ और १४ जनवरी २०१७ के चंद यादगार पल छाया चित्रों में कैदआपकी नज़र:-
दिनांक १२ जनवरी २०१७ को  विश्व पुस्तक मेले में सुखद अनुभूति का अनुभव हुआ जब माननीय डॉ  रमेश पोखरियाल "निशंक"जी (जो  प्रख्यात कवि हैं  एवं उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री रहे हैं), श्री  लालित्य ललित जी  (नेशनल बुक ट्रस्ट /संपादक), श्री सुधाकर पाठक जी (संस्थापक, हिंदुस्तानी भाषा अकादेमी ,), डॉ. रमेश कुमार चौधरी जी (प्रकाशक , अभिषेक प्रकाशन ), श्री अरविन्द योगी जी (संपादक और कवि, अखंड भारत ), श्री भूपेंद्र सेठी 'अमन ' जी, डॉ. पुष्पा रानी जी (प्रोफेसर हिंदी विभाग , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ) और सुश्री वसुधा कनुप्रिया जी (कवियत्रि एवं संस्थापक पर्पल पेन ) जैसे  साहित्य मनीषियों से, सुधिजनो से, साहित्यकारों से  अल्पसमय के लिए ही सही पर आत्मीय भेंट एक संतोष प्रधान कर गया।  इसके साथ ही हिन्द युग्म के स्टाल पर पिरामिड और हाइकू काव्यसंकलनो को पा कर अपार हर्ष का आभास हुआ। मेरी जीवन संगनी भी उन पलों को समेटने मेरे साथ साथ रही। 

विश्व पुस्तक मेले का १३ जनवरी २०१७ का दिन एक अविस्मरणीय दिन रहा जब मुझे भारत के प्रसिद्ध  हास्य रस कवियों एवं व्यंगकारों के समक्ष अपनी हास्य रस की एक चतुष्पदी सुनाने का अवसर मिला।  मौका था माध्यम साहित्यक संस्थान , लखनऊ एवम हास्य-व्यंग की पत्रिका 'अट्टहास ' द्वारा आयोजित जग प्रसिद्ध हास्य कवि  पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा जी को  'अट्टहास शिखर सम्मान 'और युवा  हास्य कवि श्री अशोक स्वतंत्र जी  कॊ 'युवा अट्टहास सम्मान' प्रधान करने का था।  आयोजन में प्रख्यात हास्य कवि और व्यंगकार  श्री अशोक चक्रधर जी समेत श्री हरीश नवल जी , श्री अनूप श्रीवास्तव जी , श्री अरुण खरे जी, श्री अरुण जेमिनी जी , श्री प्रवीण शुक्ल जी ,श्री रामकिशोर उपध्याय जी , श्री सुरेशपाल वर्मा 'जसाला ' जी, डॉ. पुष्पा जोशी जी  और डॉ.पवन विजय जी की स्नेहमय उपस्तिथि रही।

विश्व पुस्तक मेले में १४ जनवरी २०१७ का दिन हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के तत्वाधान में हुए सुश्री सीमा सिंह , सुश्री अनीता , सुश्री नीरजा कमलनी के पुस्तक लोकार्पण और हिंदी की राष्ट्रिय स्वीकार्यता पर परिचर्चा के दौरान  सुश्री शशि त्यागी जी, सुश्री सीमा सिंह जी, श्री समोद सिंह चरौरा जी, श्री देओ नारायण शर्मा जी , श्री मनोज कामदेव जी .श्री सुकुमार जी , श्री सरफ़राज़ जी  आदि गणमान्य साहित्य मनीषियों से, सुधिजनो से, साहित्यकारों से  आत्मीय भेंट  भी एक सुखद अनुभूति दे गयी।
===================================================================



















Sunday, 8 January 2017

A morning in an Indian village ( Translated into French )

A morning in an Indian village ( Translated into French )
------------------------------------------------------------------------
Dear friends
This is the sixth poem of mine  which has been translated into French by none other than Honourable Athanase Vantchev de Thracy, World President of Poetas del Mundo , undoubtedly one of the greatest poets of contemporary French.
=================================================
A morning in an Indian village
------------------------------------------
Rising sun in the horizon
a fireball in space
like a bride of first night
blushing and gushing
blossoming sunflowers matching its pace.

Triangle of birds
wave after wave
chirping in symphony
flying in harmony
towards the crescent
a sleeping beauty in space
fading slowly with heavenly grace.

Tillers out in fields
sowing seeds
and hopes for millions
their women bending backs
cutting weeds
small babies crying in shacks
drawing attention to have their feed.

Village children in open space
waiting for initiation
to the world of education
listening to the teacher
with not so rapt attention

Milkmen competing to deliver
small vendors crying hoarse to sell
the sun shines bright on everyone
grandpa has many stories to tell.

Flowing stream creating music for soul
baying cows and rumbling of goat chimes
joining the chorusbeggars with begging bowl
street dogs have no mercy
so none thinks of village security.

Temple, Mosque, Gurudwara and a Church
inviting everyone with open arms
so many faiths
truthful and straight
mornings  in a village has its own charm.
=================================

 Matin dans un village indien


Le soleil se lève à l'horizon,
Boule de feu dans l'espace
Qui fait penser à une épousée
Lors de sa première nuit.
Il rougit et fait s’épanouir
Les tournesols à l’unisson de ses rayons.

Triangles d’oiseaux
Qui, vague après vague, 
Gazouillent en symphonie
Et volent en harmonie
Vers le croissant de la lune,
Beauté endormie dans l'espace
Qui s’évanouit lentement avec une grâce céleste.

Des laboureurs dans les champs
Sèment des graines
Et de l’espoir pour des millions de gens.
Leurs femmes, dos courbé, 
Arrachent les mauvaises herbes.
Les bébés pleurent dans les huttes
Réclamant de quoi manger.

Les enfants du village dans un enclos en plein air,
Attendent à être initiés
Au monde du savoir.
Ils écoutent leur enseignant
Avec une attention un peu distraite.

Les laitiers se font concurrence pour livrer le lait,
Les petits vendeurs font l’article d’une voix rauque, 
Le soleil brille pour tout le monde,
Les grands-pères ont tant d'histoires à raconter.

Un ruisseau coule et répand sa musique dans les âmes,
Le meuglement des vaches et le tintement des clochettes des chèvres
Font chorus.
Les chiens errants harcèlent sans pitié
Les mendiants qui tendent leur sébile
Si bien que personne ne pense
À la sécurité du village.

Temple, mosquée, autel sikh, église,
Invitent chacun à bras ouverts –
Tant de religions
Véridiques et droites,
Le matin au village a un charme bien à lui.

++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
Translated by Athanase Vantchev de Thracy
---------------------------------------------------------------------------------
Born on January 3, 1940, in Haskovo, Bulgaria, the extraordinary polyglot culture studied for seventeen years in some of the most popular universities in Europe, where he gained deep knowledge of world literature and poetry.
Athanase Vantchev de Thracy is the author of 32 collections of poetry (written in classic range and free), where he uses the whole spectrum of prosody: epic, chamber, sonnet, bukoliket, idyll, pastoral, ballads, elegies, rondon, satire, agement, epigramin, etc. epitaph. He has also published a number of monographs and doctoral thesis, The symbolism of light in the poetry of Paul Verlaine's. In Bulgarian, he wrote a study of epicurean Petroni writer, surnamed elegantiaru Petronius Arbiter, the favorite of Emperor Nero, author of the classic novel Satirikoni, and a study in Russian titled Poetics and metaphysics in the work of Dostoyevsky.
============================================


Friday, 6 January 2017

Dear Friends. Namaskar.

Dear Friends. Namaskar. My latest hindi poetry anthology 'Bus ek nirjharni bhawanon kee' will be available in World Book Fair, Pragati Maidan, New Delhi during 7th January-15th January 2017 at Hindustani Bhasha Academy Stall No.S-7 (near lekhak manch), HALL No.12. Happy reading. Stay blessed. :)


मित्रों। नमस्कार। । मेरा नवीनतम काव्यसंग्रह ' बस एक निर्झरणी भावनाओं की ' विश्व पुस्तक मेला २०१७ , दिल्ली में ७ जनवरी से १५ जनवरी २०१७ तक हिंदुस्तानी भाषा अकादमी स्टाल एस -७ (लेखक मंच के पास ) , हाल -१२ में उपलब्ध होंगी। आपकी सूचनार्थ। सप्रेम। _/\_


Thursday, 5 January 2017

वर्ण पिरामिड-(39-40)नव वर्ष

वर्ण पिरामिड-(39-40) नव वर्ष


मैं
वर्ष
नवीन
समदृष्टि
सकारात्मक 
समृद्ध संसार
प्रेम और सत्कार II
-----------------

दे
वर*
उड़ान
नव वर्ष
नव निर्माण
नव जागरण
स्व भारत महान।I
------------------ *उत्तम, श्रेष्ठ
===========================
सर्वाधिकार सुरक्षित / त्रिभवन कौल

आह ! यह कैसी मानसिकता है ?

2017 नव वर्ष के दिन बंगलोरू में हुए महिलाओं से हुए उत्पीडन के विरोध में प्रस्तुत एक काव्य रचना :-

आह ! यह कैसी मानसिकता है ?
------------------------------
भीड़ भाड़ के हो हल्ले में 
गुंडे मवाली संभ्रान्त मनचले 
विकारों के मरीज़
ना सभ्यता ना कोई तमीज
अपने घर में बहनों पर भड़कने वाले 
दूसरों की बहनो पर नज़र डाले 
खुलेआम नोचते हैं 
ज़िस्म के हर उस भाग को
जो उनके मोतिया बिंधी चक्षुओं को 
कसाई की दूकान पर लटके
बकरी के मांस सा लगता है 
आह ! यह कैसी मानसिकता है ?

हराम के इन पिल्लों को
पिल्ला भी नहीं कह सकते 
पिल्लों की तोहीन होती है 
इनकी अपनी माँ बहन बेटी बहु भी
नज़रों में इनकी शायद माशूक होती है 
संस्कारों की दुहाई क्या दें 
कर्म इनकी बलि चढ़ाते हैं 
समाज में फैले कोड हैं यह
लचर व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हैं 
देश इनके रहते रसातल सा लगता है। 
आह ! यह कैसी मानसिकता है ?

क्यों नहीं संगसार करते ?
पुरुषत्व को तार तार करते  ?
इन वहशियों को छोड़ना क्यों ?
क्यों नहीं शर्मसार करते ?
नपुंसकों का देश
अब मुझको लगने लगता है 
आह ! यह कैसी मानसिकता है ?
आह ! यह कैसी मानसिकता है ?
-------------------------------------

सर्वाधिकार सुरक्षित / त्रिभवन कौल

Image curtsy Google.com